Ballia Road Accident: दर्दनाक… देखते ही देखते मौत के मुंह में समां गए पति-पत्नी, मंजर देख कांप उठे लोग

Ballia Road Accident: जिले में सड़क किनारे खड़ी निजी बस से मोटरसाइकिल टकराने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई।

Ballia Road Accident: दर्दनाक… देखते ही देखते मौत के मुंह में समां गए पति-पत्नी, मंजर देख कांप उठे लोग

Uttarakhand Road Accident /Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 18, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: June 18, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • बलिया के रसड़ा क्षेत्र में खड़ी निजी बस से टकराई बाइक
  • हादसे में पति विनोद प्रजापति और पत्नी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हुए
  • अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई

बलिया। Ballia Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकरा जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने गरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।

इलाज दौरान दोनों की मौत

Ballia Road Accident पुलिस ने बताया कि मऊ से इलाज कराकर घर लौटते समय विनोद प्रजापति की मोटरसाइकिल रसड़ा-मऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में विनोद प्रजापति (35) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। (UP Road Accident)

रसड़ा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल (Ballia Road Accident) दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी जिले गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली पाटेपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.