एक्मे सोलर ने आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की बीईएसएस परियोजनाएं हासिल कीं
एक्मे सोलर ने आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की बीईएसएस परियोजनाएं हासिल कीं
नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) एक्मे सोलर होल्डिंग्स को आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की संचयी क्षमता वाली एकल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजनाएं मिली हैं।
कंपनी बयान के अनुसार, एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड आंध्र प्रदेश में कुप्पम और घनी में दो परियोजनाओं में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटा की संचयी क्षमता वाली बीईएसएस परियोजनाओं के लिए एनएचपीसी की निविदा में विजेता बोलीदाता के रूप में उभरी है।
बयान में कहा गया कि कुप्पम परियोजना के लिए उसने 50 मेगावाट/100 मेगावाट घंटा की क्षमता के साथ 2,10,000 रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह की दर पर और घनी परियोजना के लिए 225 मेगावाट/450 मेगावाट घंटा की क्षमता के साथ 2,22,000 रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह की दर पर बोली हासिल की।
परियोजना के तहत एक्मे सोलर को 27 लाख रुपये प्रति मेगावाट या कुल परियोजना लागत का 30 प्रतिशत (जो भी कम हो) की दर से व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण प्राप्त होगा।
यह नीलामी आंध्र प्रदेश में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए एनएचपीसी द्वारा फरवरी 2025 में जारी निविदा का हिस्सा थी।
एक्मे सोलर होल्डिंग्स एक अग्रणी एकीकृत अक्षय ऊर्जा कंपनी है। इसके पास सौर, पवन, भंडारण, एफडीआरई और हाइब्रिड समाधानों सहित 6,970 मेगावाट और 550 मेगावाट घंटे का विविध खंड है।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: एक्मे सोलर ने आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की बीईएसएस परियोजनाएं हासिल कीं
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm