Shoaib alias Bobby Murder Live: डॉन मुख्तार अंसारी के खास, पूर्व शूटर शोएब उर्फ़ बॉबी की गोली मारकर हत्या.. कातिलों ने चलाई 15 से ज्यादा गोलियां, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें..

Shoaib alias Bobby Murder Live: बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर शोएब उर्फ बॉबी की 15 गोलियां मारकर हत्या, कई हमलावरों की आशंका।

Shoaib alias Bobby Murder Live: डॉन मुख्तार अंसारी के खास, पूर्व शूटर शोएब उर्फ़ बॉबी की गोली मारकर हत्या.. कातिलों ने चलाई 15 से ज्यादा गोलियां, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें..

Shoaib alias Bobby Murder Live || Image- Gyanendra Shukla Twitter File

Modified Date: February 13, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: February 13, 2026 4:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या
  • कार पर 15 से ज्यादा गोलियां
  • कई हमलावरों के शामिल होने की आशंका

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े एक पूर्व शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (Shoaib alias Bobby Murder Live) मृतक की पहचान शोएब उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। वह बाराबंकी से लखनऊ जा रहा था, तभी असैनी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उसकी कार पर करीब 15 गोलियां चलाईं।

कई हमलावरों के शामिल होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी करीब दस मिनट तक जारी रही। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कई हमलावर शामिल थे।

जेलर आरके तिवारी हत्या का आरोपी था शोएब

शोएब उर्फ बॉबी का नाम पहले मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ चुका था। वह वर्ष 1999 में लखनऊ के जेलर आरके तिवारी हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। (Shoaib alias Bobby Murder Live) पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मुख्तार अंसारी का निधन 2024 में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उन्हें बांदा जेल से तबीयत बिगड़ने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली समेत 65 आपराधिक मामले दर्ज थे।

दो हत्या मामलों का खुलासा, “डॉक्टर बंगाली” गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के क्योलड़िया थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो हत्या मामलों का खुलासा करते हुए सलीम हुसैन और आसिम उर्फ अमित उर्फ “डॉक्टर बंगाली” को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे और उन्हें बुधवार को भौआ बाजार के आगे बौरिया कट के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया गया।

पहला मामला सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने से जुड़ा है। किशोरी के पिता अज़ीज़ अहमद ने 8 जनवरी 2025 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सितंबर 2025 में कैलाश नदी के पास गन्ने के खेत से बालों की चोटी, कपड़े और कंकाल बरामद हुए। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि ये अवशेष लापता किशोरी के ही थे।

पॉलीग्राफ टेस्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड से सलीम की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात उसकी लोकेशन मौके पर पाई गई। पूछताछ में सलीम ने कथित तौर पर किशोरी को खेत में बुलाकर गला घोंटकर हत्या करने और शव वहीं छोड़ देने की बात स्वीकार की। उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन नदी में फेंकने की भी बात कही। पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होने पर वह फरार हो गया था।

जांच में आगे पता चला कि सलीम भौआ बाजार स्थित आसिम उर्फ “डॉक्टर बंगाली” के क्लिनिक में काम कर रहा था। दोनों कोलकाता भागने से पहले पैसों का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सलीम पर पहले से लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं और अब वह दो हत्या मामलों में नामजद है।

दूसरा मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें आसिम पर अपनी पत्नी रजनी (26) की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद उसने सलीम के साथ मिलकर कैलाश नदी के पास पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव दफना दिया। इस संबंध में भुता थाने में मामला दर्ज है। आसिम मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट इलाके का निवासी बताया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown