Vande Bharat Trains Discontinued: बड़ी खबर.. रेलवे ने बंद किया 2 वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑपरेशन!.. 15 फरवरी से नहीं आएगी इस रुट पर नजर, जानें वजह..
Vande Bharat Trains Discontinued: इस ट्रेन के रेक को जल्द ही उदयपुर और गुजरात के असरवा के बीच नई वंदे भारत सेवा में लगाया जा सकता है। इससे राजस्थान और …

Vande Bharat Trains Discontinued
- 15 फरवरी से ट्रेन संचालन बंद
- कम ऑक्यूपेंसी बनी मुख्य वजह
- रेक नई सेवा में लगाया जा सकता
नई दिल्ली: रेलवे सूत्रों और IRCTC वेबसाइट के बुकिंग डेटा के अनुसार, उदयपुर सिटी और आगरा कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी से बंद हो जाएगी। (Vande Bharat Trains Discontinued) फिलहाल इस ट्रेन में 14 फरवरी तक ही आरक्षण उपलब्ध है। इससे साफ है कि इसके बाद ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
इन दो ट्रेनों का संचालन
बंद होने वाली ट्रेनों में 20979/20980 (उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस) और 20981/20982 (उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) शामिल हैं। उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलती थी और राजस्थान व उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ती थी।
किस वजह से बंद किया गया ऑपरेशन?
इस सेवा के बंद होने से आगरा से चलने या गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या घटकर तीन रह जाएगी। इससे नियमित यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी हो सकती है, जो इस तेज रफ्तार ट्रेन सेवा का उपयोग कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में कम यात्रियों की संख्या इसके बंद होने का मुख्य कारण है। (Vande Bharat Trains Discontinued) रूट पर कम स्टॉपेज होने से भी बीच के शहरों के यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे ऑक्यूपेंसी कम रही।
सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन के रेक को जल्द ही उदयपुर और गुजरात के असरवा के बीच नई वंदे भारत सेवा में लगाया जा सकता है। इससे राजस्थान और गुजरात के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रेलवे अधिकारी आगे की मांग और संचालन की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
First time in Indian Railways: 2 Vande Bharat services have been officially discontinued due to low occupancy.
In a first for Indian Railways, the Udaipur-Agra Cantt and Udaipur-Jaipur Vande Bharat trains have been withdrawn due to poor patronage. The same rake will now be… pic.twitter.com/NdLqJqYNiD
— Trains of India 🇮🇳 (@trainwalebhaiya) February 12, 2026
दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद किये जाने की खबर के बीच रेल विभाग ने एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दिया है, जबकि दो मौजूदा ट्रेनों को बंद करने की तैयारी है। इस फैसले से नियमित यात्रियों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। रेलवे बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव नए रूट और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर किया गया है।
रेल मंत्रालय ने उदयपुर सिटी और अहमदाबाद के असरवा के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन राजस्थान को गुजरात से जोड़ेगी। (Vande Bharat Trains Discontinued) इस सेवा का संचालन और रखरखाव नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे क्षेत्रीय यात्रा को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व पर्यटन को फायदा होगा।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी–असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई ट्रेन शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सफर तेज़ और अधिक सुविधाजनक होगा। इससे राजस्थान और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Pappu Yadav Gets Bail: पप्पू यादव को मिली कोर्ट से राहत, सभी मामलों में दी गई जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर
- बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा
- अभ्युदय योजना में भर्ती से जुड़ी अनियमितता मामले में उप्र के संयुक्त निदेशक निलंबित, जांच के आदेश
- उप्र: बेटियों की गवाही पर पत्नी की हत्या के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा
- Zimbabwe Beat Australia: टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 23 रनों से जीता मैच
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह ट्रेन 15 फरवरी से संचालित नहीं होगी, आरक्षण उपलब्ध नहीं है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Udaipur–Agra Vande Bharat Express to Be Discontinued From February 15 Due to Low Occupancy

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm