अदाणी समूह ने एयरलाइन शुरू करने की योजना से किया इनकार

अदाणी समूह ने एयरलाइन शुरू करने की योजना से किया इनकार

अदाणी समूह ने एयरलाइन शुरू करने की योजना से किया इनकार
Modified Date: July 24, 2026 / 09:43 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:43 am IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) अदाणी समूह ने मीडिया की उन खबरों और बाजार में जारी अटकलों का शुक्रवार को खंडन कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि वह एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना बना रहा है।

समूह ने इन दावों को “पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत” बताया।

अदाणी एंटरप्राइजेज के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम मीडिया में आ रही खबरों और बाजार में जारी उन अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिनमें कहा गया है कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन (विमानन कंपनी) शुरू करने की योजना बना रही है। ये खबरें पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।”

प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में