Nandini Ghee-Butter Price Hike: इस मशहूर ब्रांड ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाई घी और मक्खन की कीमत, इस दिन से लागू होगी नई दरें
Nandini Ghee-Butter Price Hike: बीएएमयूएल ने नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की गुरुवार को घोषणा की।
Nandini Ghee-Butter Price Hike/Image Credit: AI
- नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की घोषणा की।
- संशोधित दरें शुक्रवार से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
- बीएएमयूएल ने मूल्य वृद्धि का सटीक प्रतिशत नहीं बताया है।
Nandini Ghee-Butter Price Hike: बेंगलुरु: बेंगलुरु सहकारी दुग्ध संघ (बीएएमयूएल) ने नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की गुरुवार को घोषणा की। संशोधित दरें शुक्रवार से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। बीएएमयूएल ने मूल्य वृद्धि का सटीक प्रतिशत नहीं बताया है।
मक्खन की कीमतों में हुई इतनी बढ़ोतरी
हालांकि, कुछ खुदरा विक्रेताओं के अनुसार घी की कीमतों में लगभग 2.14 प्रतिशत और मक्खन की कीमतों में करीब आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। (Nandini Ghee-Butter Price Hike) संशोधित दरों के तहत एक लीटर नंदिनी घी के पैकेट की कीमत 715 रुपए, एक लीटर ‘पीईटी जार’ घी की कीमत 735 रुपए, एक लीटर टिन घी 750 रुपए और 15 किलोग्राम घी टिन की कीमत 11,625 रुपए तय की गई है।
कितनी होगी नई कीमत
Nandini Ghee-Butter Price Hike: वहीं, 500 ग्राम नमक युक्त मक्खन का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 310 रुपए और 500 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन 330 रुपए में मिलेगा। ‘बटर ब्लिस्टर फैमिली पैक’ की एमआरपी 80 रुपए निर्धारित की गई है। बीएएमयूएल ने अपने परिपत्र में कहा, ‘‘संशोधित कीमतें 24 जुलाई, 2026 से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Internet Shutdown In Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर सरकार का बड़ा एक्शन! इंटरनेट बंद, कनॉट प्लेस की दुकानें भी कराई गईं बंद, CJP का आया जवाब
- Batwara 1947 Release Date: सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की ‘बंटवारा 1947’, इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म, ये खूबसूरत अदाकारा कर रही कमबैक
- Mayawati Statement on NEET Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सामने आया मायावती का बयान.. Tweet में कही भी नहीं ‘मोदी सरकार’ का जिक्र, छोटे दलों को लपेटा

Facebook


