अडाणी के पवन चक्की जेनरेटर को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

अडाणी के पवन चक्की जेनरेटर को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन

अडाणी के पवन चक्की जेनरेटर को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन
Modified Date: September 13, 2023 / 10:06 pm IST
Published Date: September 13, 2023 10:06 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसकी अनुषंगी अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन मिल गया है और अब वह 5.2 मेगावाट शृंखला वाली पवन चक्की जेनरेटरों की वैश्विक आपूर्ति के लिए उत्पादन शुरू कर पाएगी।

अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज अभी तक घरेलू पवन ऊर्जा कंपनियों के लिए 5.2 मेगावाट के पवन चक्की जेनरेटरों का उत्पादन एवं आपूर्ति कर रही थी।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि अडाणी विंड के बनाए देश के सबसे बड़े पवन चक्की जेनरेटरों को विंडगॉर्ड जीएमबीएच से प्रमाणपत्र मिल गया है। यह प्रमाणपत्र मिलने से अडाणी विंड वैश्विक बाजारों के लिए इस शृंखला के जेनरेटरों का उत्पादन शुरू कर पाएगी।

अडाणी विंड, अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पवन ऊर्जा समाधान इकाई है। अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज के निदेशक विनीत जैन ने कहा कि यह प्रमाणन कंपनी की 5.2 मेगावाट शृंखला के पवन चक्की जेनरेटरों की गुणवत्ता एवं मजबूती को स्थापित करता है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में