Rajnandgaon Railway Station: अब रेलवे स्टेशन पर नहीं लगेगी गर्मी, रेलवे ले किया खास इंतजाम, भीषण तापमान से मिलेगी बड़ी राहत, देखें वीडियो..

Rajnandgaon Railway Station: अब रेलवे स्टेशन पर नहीं लगेगी गर्मी, रेलवे ले किया खास इंतजाम, भीषण तापमान से मिलेगी बड़ी राहत, देखें वीडियो..

Rajnandgaon Railway Station: अब रेलवे स्टेशन पर नहीं लगेगी गर्मी, रेलवे ले किया खास इंतजाम, भीषण तापमान से मिलेगी बड़ी राहत, देखें वीडियो..

Rajnandgaon Railway Station | Photo Credit: AI

Modified Date: May 28, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: May 28, 2026 2:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय पर ठंडी फुहारें
  • यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत
  • रेलवे की आधुनिक पहल

अक्षय साहू/राजनांदगांव: Rajnandgaon Railway Station राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने मिस्ट कूलिंग सिस्टम (Mist Cooling System) की शुरुआत की है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगाए गए। इस आधुनिक सिस्टम से यात्रियों को अब ठंडी फुहारों के बीच राहत महसूस हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए रेलवे द्वारा यह पहल की गई है। मिस्ट कूलिंग सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के आसपास के वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है, जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक बन सके। (Railway Modern Facility)

Railway Station Cooling System भीषण गर्मी के दौर में राजनांदगांव रेलवे स्टेशन (Rajnandgaon Railway Station) पर शुरू किया गया मिस्ट कूलिंग सिस्टम यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यह सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यात्रियों के ऊपर ठंडी फुहारें छोड़ी जाती हैं, जिससे आसपास का तापमान कम हो जाता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। प्लेटफॉर्म पर लगाई गई इस सुविधा से यात्रियों को ठंडक का एहसास हो रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन के सभी प्रमुख प्लेटफॉर्मों पर यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

खासकर दोपहर के समय में सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तपती गर्मी में इस तरह की सुविधा काफी राहत देने वाली है। स्टेशन पर पहले से मौजूद साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था के साथ अब मिस्ट कूलिंग सिस्टम जुड़ने से यात्रियों का सफर और अधिक सुविधाजनक हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस आधुनिक व्यवस्था की शुरुआत की गई है और आने वाले समय में स्टेशन पर अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।