BJP MLA Deepesh Sahu: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ऐसा नजारा! VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे ये बीजेपी विधायक, कई जोड़ों के साथ खुद भी करेंगे शादी

BJP MLA Deepesh Sahu: छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक अलग और अनोखी खबर सामने आई है। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने जा रहे हैं।

BJP MLA Deepesh Sahu: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ऐसा नजारा! VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे ये बीजेपी विधायक, कई जोड़ों के साथ खुद भी करेंगे शादी

DEEPESH SAHU/ image source: ibc24 file image

Modified Date: May 28, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: May 28, 2026 2:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सामूहिक विवाह में शादी करेंगे MLA दीपेश साहू
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शादी करेंगे विधायक
  • 31 मई को आयोजित है सामूहिक विवाह कार्यक्रम

BJP MLA Deepesh Sahu: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक अलग और अनोखी खबर सामने आई है। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने जा रहे हैं। विधायक दीपेश साहू 31 मई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लेंगे। ये पहली बार है जब कोई विधायक बिना लग्जरी खर्चे के ऐसा कर रहा है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत करेंगे शादी

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जोड़े विवाह बंधन में बंधते हैं। इस बार कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी अपनी जीवनसंगिनी के साथ विवाह करेंगे। खास बात यह है कि एक जनप्रति निधि का इस तरह सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर शादी करना लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

बेमेतरा से बीजेपी के विधायक हैं दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू का कहना है कि सामूहिक विवाह समाज में सादगी और समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए। विधायक के इस फैसले को कई लोग सकारात्मक पहल मान रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।