एडीबी भारत में 2023-27 के दौरान रोजगार सृजन, जलवायु के अनुकूल वृद्धि पर देगा जोर

Ads

एडीबी भारत में 2023-27 के दौरान रोजगार सृजन, जलवायु के अनुकूल वृद्धि पर देगा जोर

  •  
  • Publish Date - May 30, 2023 / 05:11 PM IST,
    Updated On - May 30, 2023 / 05:11 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने भारतीय परिचालन के तहत 2023-27 के दौरान संरचनात्मक बदलावों और रोजगार सृजन पर जोर देगा।

एडीबी ने कहा कि इसके अलावा वह जलवायु के अनुकूल वृद्धि, सामाजिक एवं आर्थिक समावेशन बढ़ाने पर भी ध्यान देगा।

एडीबी ने भारत के लिए एक नयी देश भागीदारी रणनीति (सीपीएस) की शुरुआत की है। इस मौके पर उसने कहा कि यह पहल भारत के साथ उसके जुड़ाव को मजबूत करने, जलवायु के अनुकूल तथा समावेशी वृद्धि को समर्थन करने पर केंद्रित है।

बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी ने बयान में कहा कि भारत 2023-24 में 6.4 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज कर सकता है। उसने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के प्रकोप से तेजी से उबरा है और अब सर्वाधिक तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

एडीबी ने कहा कि देश को बुनियादी ढांचे, मानव विकास, आय और क्षेत्रीय असमानताओं और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समावेशी वृद्धि को तेज करने की जरूरत है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय