विदेशी गेमिंग मंचों की जीएसटी चोरी से निपटने को कानून में पर्याप्त प्रवर्तन प्रावधान: सरकार

विदेशी गेमिंग मंचों की जीएसटी चोरी से निपटने को कानून में पर्याप्त प्रवर्तन प्रावधान: सरकार

विदेशी गेमिंग मंचों की जीएसटी चोरी से निपटने को कानून में पर्याप्त प्रवर्तन प्रावधान: सरकार
Modified Date: August 1, 2023 / 07:00 pm IST
Published Date: August 1, 2023 7:00 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि करों का भुगतान करने में चूक करने वाले विदेशी गेमिंग मंचों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीएसटी (माल एवं सेवा कर) कानून में पर्याप्त प्रावधान हैं।

जीएसटी परिषद ने 11 जुलाई को अपनी बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में लेन-देन की पूरी राशि पर 28 प्रतिशत की दर से कर लगाने का निर्णय किया।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा को सूचित किया कि हितधारकों से कुछ प्रतिवेदन मिले हैं। इसमें कहा गया है कि परिषद के 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने के निर्णय से ऑनलाइन गेमिंग मंचों को विदेशी स्थानों पर स्थानांतरित होने के लिए प्रेरित करेगा।

चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘ निर्धारित जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले विदेशी मंचों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं।’’

भाषा अविनाश रमण

रमण


लेखक के बारे में