Chhattisgarh Weather Update Rain Alert : भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कल से छत्तीसगढ़ में बारिश की वापसी, IMD का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 70% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 से 30 जून के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Chhattisgarh Weather Update Rain Alert : भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कल से छत्तीसगढ़ में बारिश की वापसी, IMD का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update Rain Alert : Image Source : FILE


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: June 26, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: June 26, 2026 6:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में अब तक सामान्य से 70% कम बारिश दर्ज।
  • 27 से 30 जून तक भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना
  • 27 से 30 जून तक भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना

रायपुर :Chhattisgarh Weather Update Rain Alert :  छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की शुरुआत बेहद धीमी रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी भीषण गर्मी और उमस का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक केवल 47 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से करीब 70% कम है। बारिश की इस भारी कमी के कारण राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में पारा चढ़ गया है और आज रायपुर का अधिकतम तापमान 38°C दर्ज किया गया।

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के आसार

गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने कल से राज्य में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। CG Monsoon Forecast June 2026मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल से लेकर 30 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं।

इन तीन संभागों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने विशेष रूप से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से उम्मीद जताई जा रही है कि जून के आखिरी दिनों में बारिश का कोटा कुछ हद तक पूरा हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.