Raja Shivaji Ott Release Date: ओटीटी पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’, आखिर कहां देख सकेंगे रितेश देशमुख की ये फिल्म?

Raja Shivaji Ott Release Date: थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। दर्शक अब इस बहुचर्चित फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं।

Raja Shivaji Ott Release Date: ओटीटी पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’, आखिर कहां देख सकेंगे रितेश देशमुख की ये फिल्म?

(Raja Shivaji Ott Release Date/ Image Credit: riteishd Instagram)

Modified Date: June 26, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: June 26, 2026 6:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘राजा शिवाजी’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग में उपलब्ध।
  • फिल्म 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई थी।
  • दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली अच्छी प्रतिक्रिया।

मुंबई: Raja Shivaji Ott Release Date: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी‘ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स में भी खूब सराहना हासिल की। इसके भव्य निर्माण, दमदार अभिनय और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रभावशाली चित्रण को काफी पसंद किया गया।

अब नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

थिएटर में सफल होने के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। 26 जून को इसे स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया गया। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया और बताया कि फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में देखी जा सकती है।

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

ओटीटी रिलीज की खबर सामने आते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जताई और कई लोगों ने लिखा कि अब वे इसे घर बैठे देख सकेंगे। कुछ फैंस ने अन्य भाषाओं में डबिंग की भी मांग की। जबकि कई यूजर्स ने फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन

राजा शिवाजी‘ का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान और विद्या बालन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा सलमान खान भी फिल्म में एक विशेष भूमिका में नजर आते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।