Operation Amistad Latest News: इस देश में भूकंप से अब तक 235 लोगों की दर्दनाक मौत, 4,300 से ज्यादा घायल, भारत ने मदद के लिए शुरू किया “ऑपरेशन अमिस्ताद”..

Operation Amistad for Venezuela Earthquake: भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू कर वेनेजुएला के लिए राहत सामग्री, मेडिकल टीम और भीष्म क्यूब भेजे।

Operation Amistad Latest News: इस देश में भूकंप से अब तक 235 लोगों की दर्दनाक मौत, 4,300 से ज्यादा घायल, भारत ने मदद के लिए शुरू किया “ऑपरेशन अमिस्ताद”..

Operation Amistad for Venezuela Earthquake Relief | Image- Dr S. Jaishankar X file

Modified Date: June 26, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: June 26, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत दो सी-17 विमान रवाना।
  • 41 सदस्यीय भारतीय सेना की मेडिकल टीम भेजी गई।
  • भीष्म क्यूब से मिलेगी आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा सुविधा।

नई दिल्ली: भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री और भारतीय सेना की चिकित्सा टीम को लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो गए हैं। (Operation Amistad for Venezuela Earthquake Relief) उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारत की ओर से भेजी गई सहायता में 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां, मेडिकल इक्यूपमेंट और दो ‘भीष्म क्यूब’ (BHISHM Cube) शामिल हैं। इस ऑपरेशन का मकसद भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल मेडिकल इलाज और ह्यूमटेरियन एड उपलब्ध कराना है।

41 सदस्यीय मेडिकल टीम देगी इलाज

भारतीय सेना ने बताया कि हिंडन एयरबेस से 41 सदस्यीय विशेष मेडिकल दल रवाना किया गया है। इस टीम में 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल के 9 डॉक्टरों सहित कुल 41 सैन्यकर्मी शामिल हैं। यह टीम अमूमन आपदा और युद्ध जैसी परिस्थितियों में चिकित्सा सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित है।

वेनेजुएला पहुंचने के बाद यह दल एक अस्थायी फील्ड अस्पताल स्थापित करेगा, जहां घायलों का इलाज किया जाएगा। (Operation Amistad for Venezuela Earthquake Relief) टीम के पास आपातकालीन सर्जरी, गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार, ट्रॉमा मैनेजमेंट और जीवन रक्षक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता है। इसके साथ ही करीब 6 टन दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और राहत सामग्री भी भेजी गई है।

भीष्म क्यूब से मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा

भारत की सहायता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा भीष्म क्यूब है। यह भारत में विकसित एक आधुनिक और पोर्टेबल फील्ड अस्पताल प्रणाली है, जिसे किसी भी आपदा क्षेत्र में कम समय में स्थापित किया जा सकता है। इसमें पोर्टेबल वेंटिलेटर, मरीजों की निगरानी करने वाले उपकरण, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, ऑपरेशन के लिए आवश्यक सर्जिकल उपकरण, जांच मशीनें और स्वतंत्र बिजली आपूर्ति की व्यवस्था मौजूद है। यह सुविधा एक समय में करीब 200 मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देने में सक्षम है, खासकर उन इलाकों में जहां अस्पताल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारत ने फिर निभाई ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा प्राकृतिक आपदाओं के समय दुनिया के देशों की मदद के लिए आगे आता रहा है। (Operation Amistad for Venezuela Earthquake Relief) उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अमिस्ताद भी इसी मानवीय सोच का हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने भूकंप, बाढ़, चक्रवात और अन्य आपदाओं से प्रभावित कई देशों को नौसेना के जहाजों, वायुसेना के विमानों, राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के माध्यम से सहायता पहुंचाई है। बता दें कि, कि वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त

एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown