आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,129 करोड़ रुपये

Ads

आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,129 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत मुनाफा 2025-26 की मार्च तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,129 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के दौरान ब्याज आय बढ़कर 5,516 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 4,481 करोड़ रुपये थी।

वित्तवर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के अंत में परिचालन आय बढ़कर 13,459 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 12,214 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 3,764 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024-25 में 3,332 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2025-26 में कुल राजस्व बढ़कर 45,509 करोड़ रुपये रहा, जो वित्तवर्ष 2024-25 में 40,590 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण