Mirzapur Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक झटके में उजड़ गया परिवार…सो रहे कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार

Ads

Mirzapur Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक झटके में उजड़ गया परिवार...सो रहे कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:21 AM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:22 AM IST

Mirzapur Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक झटके में उजड़ गया परिवार...सो रहे कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया
  • दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
  • घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है

मिर्जापुर। Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में तड़के सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुदारन चौराहे के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने से ये हादसा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

Mirzapur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से सोनभद्र जा रहा एक ट्रक का अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस गया, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची अहरौरा पुलिस राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़, चुनार भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

सो रहे कई लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में राजाराम (47 वर्ष), सुखिया (70 वर्ष) और चाँदतारा (45 वर्ष) निवासी ग्राम कुदारन, थाना अहरौरा की मौत हो गई। वहीं सुहानी (12 वर्ष) निवासी मुजेहरा, थाना कोतवाली देहात तथा सुनील शर्मा (45 वर्ष) निवासी कुदारन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम

Mirzapur Road Accident घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना बताए शवों को हटा दिया। करीब 2 घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ऑपरेशन समझाने में जुटे हुए है।

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

मिर्जापुर का यह हादसा कहां हुआ?

यह हादसा मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुदारन चौराहे के पास हुआ।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज कहां चल रहा है?

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।