Home » Jobs » CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF: Govt Issues notification for Teacher Recruitment in Chhattisgarh
CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दी थी शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी
Ads
CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दी थी शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी
Publish Date - July 16, 2026 / 09:58 AM IST,
Updated On - July 16, 2026 / 10:00 AM IST
CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दी थी शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी / Image: AI Generated
HIGHLIGHTS
स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026
प्रदेश के स्कूलों में 50,472 शिक्षक पद अभी भी रिक्त
बिलासपुर:CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के पांच पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 24 जुलाई 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। यह भर्ती 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी एवं उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन जिले के पीएमश्री विद्यालय प्रा.शा. केशला, प्रा.शा. कुकुर्दीकला, प्रा.शा. सम्बलपुरी, प्रा.शा. पोड़ी तथा पीएमश्री सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीकेपी कोटा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
CG Shikshak Bharti 2026 Notification PDF जारी निर्देश के अनुसार अभ्यर्थी केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन, बिलासपुर में डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा आवेदन सीधे जमा नहीं लिए जाएंगे। इस पद के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक शिक्षा अथवा योग शिक्षा में स्नातक होना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक विद्यालयों के लिए आवेदन किया जाता है, तो अंतिम प्राप्त आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। आवश्यक योग्यता, नियम एवं शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।
शिक्षकों के 50 हजार से ज्यादा पद रिक्त
बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्कूलों में रिक्त पदों के संबंध में लगाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में 22447 प्राथमिक, 11069 माध्यमिक, 1851 हाई स्कूल तथा 2889 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या 36,29,171 है। इन स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद रिक्त एवं 1,26,943 पद भरे हुए हैं। दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत पदों का मापदण्ड केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शैक्षणिक पदों पर निर्धारित होता है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के संबंध में प्राथमिक स्तर पर 30:1 एवं माध्यमिक स्तर पर 35:1 शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात निर्धारित है। वहीं, अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षकों के 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएगी? के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने सदन में जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।