आदित्य बिड़ला कैपिटल का मुनाफा तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 945 करोड़ रुपये हुआ
आदित्य बिड़ला कैपिटल का मुनाफा तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 945 करोड़ रुपये हुआ
मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) आदित्य बिड़ला कैपिटल का दिसंबर तिमाही में एकीकृत मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 945 करोड़ रुपये हो गया।
विविधीकृत आदित्य बिड़ला समूह की वित्तीय सेवा कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 708 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
एकल आधार पर, समीक्षाधीन तिमाही में गैर-बैंकिंग ऋणदाता का शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 772 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने कहा कि नई श्रम संहिता के लागू होने के कारण उसे 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे उसके रिपोर्ट किए गए मुनाफे की वृद्धि सीमित हो गई।
शुद्ध ब्याज आय पिछले साल की इसी अवधि के 1,756 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,113 करोड़ रुपये हो गई, जो आस्ति प्रबंधन में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी और शुद्ध ब्याज मार्जिन में बढ़ोतरी के कारण संभव हुआ।
एकल आधार पर कुल खर्च पिछले साल की इसी अवधि के 8,436 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,702 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऋण प्रावधान पिछले साल की इसी अवधि के 388 करोड़ रुपये से बढ़कर 423 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


