Jitu Patwari on BJP: ‘फिर भी अहंकार कम नहीं हो रहा’, यूपी के इंफ्लुएंसर के खिलाफ FIR पर भड़के जीतू पटवारी, भाजपा पर बोला तीखा हमला
Jitu Patwari on BJP: 'फिर भी अहंकार कम नहीं हो रहा', यूपी के इंफ्लुएंसर के खिलाफ FIR पर भड़के जीतू पटवारी, भाजपा पर बोला तीखा हमला
Jitu Patwari on BJP | Photo Credit: File
- यूपी के इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पर FIR दर्ज
- इंदौर सांसद शंकर लालवानी पर की थी अभद्र टिप्पणी
- पटवारी ने कहा कि 32 मौतों के बावजूद सरकार का अहंकार कम नहीं हुआ
भोपाल: Jitu Patwari on BJP इंदौर के भागीरथपुरा कांड को लेकर सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी के सोशलल मीडिया इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जतिन का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हमला बोला है।
Jitu Patwari on BJP मध्यप्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने जब इंदौर के सांसद से दूषित पानी से हुई 32 मौतों पर सवाल किया, तो भाजपा सांसद ने जवाब में जतिन शुक्ला पर FIR करवा दी। यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है।’
आगे उन्होंने कहा कि ‘जहां सरकार की लापरवही से 32 मौते हो जाती है, लेकिन जवाबेदही और जिम्मेदारी शून्य रहती है। उन्होंने कहा कि जहां सवाल पूछने पर सत्ता रसूखदार जवाब में एफआईआर करवा देते हैं। जहां सवाल पूछने पर सत्ता के रसूखदार जवाब में FIR करवा देते हैं। जहां सरकार का भ्रष्टाचार 32 लोगों की जान ले रहा है और फिर भी उनका अहंकार कम नहीं हो रहा। जनता देख रही है। अब अहंकार में डूबी इस सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।’
उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने जब इंदौर के सांसद से दूषित पानी से हुई 32 मौतों पर सवाल किया, तो भाजपा सांसद ने जवाब में जतिन शुक्ला पर FIR करवा दी।
यह @narendramodi का नया भारत है:
👉🏻 जहां सरकार की लापरवाही से 32 मौतें हो जाती हैं, लेकिन जवाबदेही और… pic.twitter.com/OT6264DG0m
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 3, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’
- EPFO 3.0 Update: अब PF निकालना हुआ सुपरफास्ट! EPFO 3.0 के बाद चुटकियों में ऐसे मिलेगा पूरा पैसा, जानिए नया अपडेट
- India US Trade Deal: ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ हुआ धोखा ? प्रियंका और राहुल गांधी ने उठाए सवाल, राहुल बोले-मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है….

Facebook


