एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की
हैदराबाद, 25 फरवरी (भाषा) एडोब के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शांतनु नारायण ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
हैदराबाद में हुई इस मुलाकात के दौरान रेड्डी ने राज्य में बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए एक मसौदे की जरूरत पर बल दिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार के ‘तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन’ बोर्ड के सदस्य नारायण और मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
बयान में कहा गया कि एडोब के सीईओ और मुख्यमंत्री ने वैश्विक विनिर्माण, हरित ऊर्जा, नौकरियों पर एआई के प्रभाव, कौशल विकास और पुनर्कौशल पर अपने विचार साझा किए।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


