Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में होने वाला है बड़ा नक्सली सरेंडर! एक साथ इतने खूंखार नक्सली डालेंगे हथियार, पूरी लिस्ट आई सामने

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में होने वाला है बड़ा नक्सली सरेंडर! एक साथ इतने खूंखार नक्सली डालेंगे हथियार, पूरी लिस्ट आई सामने

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में होने वाला है बड़ा नक्सली सरेंडर! एक साथ इतने खूंखार नक्सली डालेंगे हथियार, पूरी लिस्ट आई सामने

Chhattisgarh Naxal Surrender/Image Source: symbolic

Modified Date: February 25, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: February 25, 2026 8:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BBM,बरगढ़, बलांगीर, महामुंद नक्सल जोनल कमेटी ने लिखा था पत्र
  • गृह मंत्री को लिखा था पत्र- सरेंडर करने की जताई इच्छा
  • 15 नक्सलियों का लिस्ट आया सामने

महासमुंद : Chhattisgarh Naxal Surrender: महासमुंद नक्सल जोनल कमेटी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सरेंडर करने की अपनी इच्छा जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, BBM, बरगढ़, बलांगीर और महामुंद नक्सल जोनल कमेटी ने यह पत्र भेजा था।

छत्तीसगढ़ के 14 नक्सली करेंगे सरेंडर! (Mahamund Naxal Surrender)

Chhattisgarh Naxal Surrender: सरेंडर की प्रक्रिया के तहत अधिकारियों को मौजूदा सक्रिय नक्सलियों की सूची भी प्राप्त हुई है। इसमें कुल 15 नक्सली शामिल हैं। सूची के अनुसार इनमें से 14 नक्सली छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि एक विकास नक्सली (SCM कैडर) तेलंगाना का निवासी है।

गृह मंत्री के नाम मिला चौंकाने वाला पत्र (Mahamund Naxal Letter)

Chhattisgarh Naxal Surrender: बता दें की रविवार देर रात विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है। पत्र में गृह मंत्री से सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर रेडियो संदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही नक्सलियों की पुनर्वास नीति पर कार्य कर रही है। वन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वन उपज और अन्य साधनों के जरिए उनके जीविकोपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर वीडियो संदेश जारी करेंगे। सरकार का उद्देश्य मुख्यधारा से जुड़े लोगों को स्थायी और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

यह भी खबर पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।