एयर इंडिया फरवरी से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए नया ड्रीमलाइनर तैनात करेगी

Ads

एयर इंडिया फरवरी से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए नया ड्रीमलाइनर तैनात करेगी

  •  
  • Publish Date - January 12, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - January 12, 2026 / 09:22 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) एयर इंडिया फरवरी से लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए अपना नया बोइंग 787-9 विमान तैनात करेगी। एयर इंडिया के निजीकरण के बाद विमान बेड़े में शामिल होने वाला पहला ड्रीमलाइनर है।

एयर इंडिया ने सात जनवरी को अमेरिका के सिएटल में बोइंग की एवरेट फैक्ट्री में पहले ‘लाइन फिट ड्रीमलाइनर’ का टाइटल हस्तांतरण पूरा किया और एयरक्राफ्ट 11 जनवरी को दिल्ली में उतरा।

आम तौर पर, लाइन फिट का मतलब होता है एक खास एयरलाइन के लिए खास तौर पर बनाया गया एयरक्राफ्ट। एयर इंडिया ने आखिरी लाइन फिट ड्रीमलाइनर अक्टूबर 2017 में खरीदा था, जब यह विमानन कंपनी सरकारी मालिकाना हक में था।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नए बोइंग 787-9 के फरवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी की वाणिज्यिक सेवा में आने की उम्मीद है।’’

घाटे में चल रही एयर इंडिया इस साल पांच और चौड़े आकार के विमान — ए 350-1000 एस और बी 787-9 एस — शामिल करने की उम्मीद कर रही है। इसे जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने खरीदा था,

एयर इंडिया ने 350 एयरबस और 220 बोइंग प्लेन के ऑर्डर दिए हैं। एयरबस के ऑर्डर में से, छह ‘वाइड बॉडी’ ‘ए 350 एस’ पहले ही एयर इंडिया बेड़े में शामिल हो चुके हैं और 51 कम चौड़े ‘बी 737-8 एस’ एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण