Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने

Ads

Aarang Crime News: आरंग में होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है।

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 02:04 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 02:20 PM IST

Aarang Crime News || Image- Symbolic Image (Canva)

HIGHLIGHTS
  • रायपुर से लगे आरंग में होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई।
  • इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
  • लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे है।

Aarang Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और (Aarang Crime News) आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। (Aarang Crime News) इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है।

आरोपी के घरप पहुंची पुलिस

Aarang Crime News:  वहीं जानकारी सामने आई है कि, आरंग पुलिस की टीम हत्या के कथित आरोपी के घर पहुंची और पुलिस के (Aarang Crime News)  साथ-साथ लोधी समाज के लोग भी कथित आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए हैं। लोधी समाज के लोग आरोपियों को समाज के लोगों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और लोधी समाज के बीच जमकर बहस बाजी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-