एंबुलेंस की सुरक्षा और परिचालन दक्षता बेहतर करने के लिए एआईएस-125 में संशोधन का प्रस्ताव

एंबुलेंस की सुरक्षा और परिचालन दक्षता बेहतर करने के लिए एआईएस-125 में संशोधन का प्रस्ताव

एंबुलेंस की सुरक्षा और परिचालन दक्षता बेहतर करने के लिए एआईएस-125 में संशोधन का प्रस्ताव
Modified Date: July 2, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: July 2, 2026 7:06 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर में सड़क एंबुलेंस की सुरक्षा, कार्यक्षमता और चिकित्सीय क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (एआईएस)-125 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है।

सड़क एंबुलेंस आपातकाल चिकित्सा सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो मरीजों या घायलों को अस्पताल पहुंचाने और गंभीर रूप से घायलों को उन्नत जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने का कार्य करती हैं।

मंत्रालय ने आठ सितंबर, 2016 को एआईएस-125 (भाग-1) को अधिसूचित किया था, जिसका उद्देश्य सड़क एंबुलेंस को तैनात करना और कार्यात्मक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना था।

इसके बाद एआईएस-125 (भाग-2) जारी किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों की एंबुलेंस के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के मानक निर्धारित किए गए थे।

मंत्रालय के अनुसार, एआईएस-125 (भाग-1) और भाग-2 में किए जा रहे संशोधनों का उद्देश्य एंबुलेंस की सुरक्षा तथा परिचालन दक्षता को और बेहतर बनाना है।

इन संशोधनों में नियोनेटल रोड एंबुलेंस, मल्टी-स्टेचर रोड एंबुलेंस जैसी विशेष श्रेणी एंबुलेंस शामिल किए जाने का प्रावधान भी किया गया है।

नियोनेटल रोड एंबुलेंस नवजात शिशुओं या समय से पहले जन्मे बच्चों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के मकसद से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक ले जाने के लिए तैयार की गई है। वहीं मल्टी-स्टेचर रोड एंबुलेंस एक समय में कई स्ट्रेचर ले जाने में सक्षम होगी।

मंत्रालय ने इस अधिसूचना के मसौदे को सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद ये संशोधन लागू होंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में