Oppo Reno 16c Launched: 7000mAh बैटरी, 12GB रैम और 50MP कैमरा वाला धांसू फोन लॉन्च! फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

Oppo Reno 16c Launched: Oppo Reno 16c उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है जो 50 से 56 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो शानदार सेल्फी लेता है । साथ ही इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Oppo Reno 16c Launched: 7000mAh बैटरी, 12GB रैम और 50MP कैमरा वाला धांसू फोन लॉन्च! फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

(Oppo Reno 16c Launched/ Image Credit: Oppo)

Modified Date: July 2, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: July 2, 2026 5:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Oppo Reno 16c Reno 16 Series का नया स्मार्टफोन है
  • 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 50MP Sony ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

नई दिल्ली: Oppo Reno 16c Launched: Oppo ने अपनी Reno 16 Series में नया स्मार्टफोन Reno 16c को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर 50,000 रुपये से 56,000 रुपये के बजट वाले ग्राहकों के लिए लाया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (Display and Performance)

इस फोन में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। जिससे यह स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप और बैटरी (Camera Setup and Battery)

Oppo Reno 16c में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी और उपलब्धता (Connectivity and Availability)

फोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart, Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मार्केट में इसका मुकाबला Motorola Razr 60 और Google Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।