Jabalpur Domestic Violence Viral CCTV :रसोई के भीतर अकेली महिला और टूट पड़े 8 हैवान! घर के अंदर लगे कैमरे ने खोल दी ससुराल वालों की सबसे खौफनाक हकीकत

जबलपुर में एक महिला ने पति समेत ससुराल के 8 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jabalpur Domestic Violence Viral CCTV :रसोई के भीतर अकेली महिला और टूट पड़े 8 हैवान! घर के अंदर लगे कैमरे ने खोल दी ससुराल वालों की सबसे खौफनाक हकीकत

Jabalpur Domestic Violence Viral CCTV /Image Source : screengrab

Modified Date: July 2, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: July 2, 2026 6:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला ने पति समेत 8 ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया।
  • घटना का CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस ने जांच शुरू की।
  • पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जबलपुर : Jabalpur Domestic Violence Viral CCTV मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से घरेलू हिंसा का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुराल में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। मामूली कहासुनी के बाद ससुराल पक्ष के करीब 8 लोग एक अकेली महिला पर टूट पड़े और उसे बेरहमी से पीटा। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष पर कार्यवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला ?

MP Crime Against Women News यह पूरा मामला जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता रेखा विश्वकर्मा के अनुसार, घर में हुई एक मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी जबरन किचन के अंदर घुस गए और रेखा के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन 8 लोगों के आगे उसकी एक न चली।

आगे की कार्यवाई में जुटी पुलिस

Rekha Vishwakarma Attacked By In Laws Jabalpur इस खौफनाक घरेलू हिंसा का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। न्याय न मिलने पर पीड़िता रेखा विश्वकर्मा सीधे एसपी (SP) ऑफिस पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने पति और मारपीट में शामिल ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.