BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

New Delhi Electric Vehicle Policy: अगले साल से बंद हो जाएगा पेट्रोल वाहनों का रजिस्ट्रेशन?.. राज्य भर में लगाए जायेंगे 32 हजार EV चार्जिंग प्वाइंट्स, नई पॉलिसी को मिली मंजूरी

New Delhi Electric Vehicle Policy: दिल्ली सरकार 2030 तक 32 हजार EV चार्जिंग प्वाइंट बनाएगी, नई EV नीति के तहत चार्जिंग और खरीद पर बड़े लाभ।

New Delhi Electric Vehicle Policy

New Delhi Electric Vehicle Policy

satya prakash
Published: 02 Jul 2026 | 5:58 pmModified: 02 Jul 2026 | 6:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. 2030 तक 32,000 EV चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
  2. इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट और सब्सिडी मिलेगी।
  3. 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का पंजीकरण होगा।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2030 तक चार्जिंग प्वाइंट्स की संख्या 9 हजार से बढ़ाकर 32 हजार की जाएगी। (New Delhi Electric Vehicle Policy) उन्होंने कहा कि सरकार ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पहले ही पूरी तैयारी कर ली है और लोगों को EV चार्ज करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सिंगल विंडो सिस्टम से लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया गया है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) को इस परियोजना की नोडल एजेंसी बनाया गया है। बिजली वितरण कंपनियां और हाउसिंग सोसायटी भी चार्जिंग स्टेशन विकसित करेंगी। सरकार ने चार्जिंग स्टेशनों के लिए जरूरी जमीन की भी पहचान कर ली है। इसके अलावा बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रिड और सब-स्टेशनों को भी मजबूत किया जाएगा।

EV खरीदने पर मिलेंगे बड़े फायदे

नई नीति के तहत सरकार करीब 7,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी और रियायतें देगी। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी जबकि पुराने वाहन स्क्रैप करने पर 10 हजार रुपये तक अतिरिक्त प्रोत्साहन दी जाएगी। (New Delhi Electric Vehicle Policy) इसी तरह 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह माफ भी किया जाएगा। सब्सिडी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे खाते में भेजी जाएगी और इसके साथ ही पेट्रोल और CNG वाहनों पर चरणबद्ध रोक लागू की जाएंगी।

क्या है सरकार की नई EV पॉलिसी?

1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का ही नया पंजीकरण होगा और 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। सरकार भारी इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी बढ़ावा दे रही है। जुलाई से सितंबर के बीच इलेक्ट्रिक में बदलने वाले पहले 1,000 N2 श्रेणी के ट्रकों को दिल्ली में 24 घंटे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरकारी वाहन भी होंगे इलेक्ट्रिक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी नए सरकारी वाहन, जिनमें सड़क सफाई मशीनें, पानी के टैंकर और अन्य नगर निगम वाहन शामिल हैं, चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक किए जाएंगे। (New Delhi Electric Vehicle Policy) उन्होंने कहा कि यह नीति नॉर्वे जैसे देशों के सफल मॉडल का अध्ययन और विशेषज्ञों से चर्चा के बाद तैयार की गई है। साथ ही केंद्र सरकार, CAQM और एनसीआर के राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण कम करने की दिशा में संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में EV चार्जिंग प्वाइंट की संख्या 9,000 से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32,000 की जाएगी। इसके लिए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) को नोडल एजेंसी बनाया गया है और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था भी लागू की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Delhi EV Policy: Charging Network to Expand to 32,000 Points by 2030, Says CM Rekha Gupta

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm