अजय सिंह को दोबारा स्पाइसजेट का निदेशक बनाने पर लगी मुहर

Ads

अजय सिंह को दोबारा स्पाइसजेट का निदेशक बनाने पर लगी मुहर

  •  
  • Publish Date - December 26, 2022 / 10:29 PM IST,
    Updated On - December 26, 2022 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) सस्ती विमानन सेवा प्रदाता स्पाइसजेट के शेयरधारकों ने अजय सिंह को एक बार फिर निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव पर सोमवार को मंजूरी दे दी।

एयरलाइन की सालाना आमसभा में शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अंकेक्षित वित्तीय विवरणों को स्वीकार किए जाने की भी मंजूरी दे दी।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि शेयरधारकों ने अजय सिंह को फिर से एयरलाइन का निदेशक बनाने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी। वह अभी एयरलाइन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं।

उन्हें पहली बार नवंबर, 2004 में स्पाइसजेट का निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने अगस्त, 2010 में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर मई, 2015 में उन्हें कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय