अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ नया विमान, विमानों की संख्या बढ़कर 38 हुई

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ नया विमान, विमानों की संख्या बढ़कर 38 हुई

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ नया विमान, विमानों की संख्या बढ़कर 38 हुई
Modified Date: April 21, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: April 21, 2026 9:37 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) अकासा एयर ने एक बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान की आपूर्ति प्राप्त की है। इसके साथ उसके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

कंपनी ने बताया कि इस साल के पहले चार महीनों में सात विमान शामिल किए जा चुके हैं।

अगस्त 2022 में उड़ान शुरू करने वाली इस एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को कहा कि लगातार बेड़े में हो रही बढ़ोतरी से उसका नेटवर्क और मजबूत होगा।

कंपनी के अनुसार, 38वें विमान की आपूर्ति उड़ान का पहला चरण अमेरिका के सिएटल से आइसलैंड के रेक्जाविक तक हुआ, जबकि अंतिम चरण मिस्र के काहिरा से भारत के बेंगलुरु तक पूरा किया गया।

वीटी-वाईबीके पंजीकरण संख्या वाला यह बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान 21 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

कंपनी ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में उसने सात नए विमान अपने बेड़े में शामिल किए हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में