PM Modi Foreign Visit Cost: प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों पर इस साल कितना खर्च?.. सामने आया पूरा आंकड़ा, नॉर्वे यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च, देखें आप भी

सरकार के अनुसार 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं पर अब तक 74.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

PM Modi Foreign Visit Cost: प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों पर इस साल कितना खर्च?.. सामने आया पूरा आंकड़ा, नॉर्वे यात्रा पर सबसे ज्यादा खर्च, देखें आप भी

PM Modi Foreign Visit Cost 2026 || Image- Esakal file

Modified Date: August 6, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: August 6, 2026 5:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2026 में खर्च 74.58 करोड़ रुपये।
  • 2021 से कुल खर्च 550 करोड़।
  • विदेश दौरों में 316 समझौते हुए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर साल 2026 में अब तक 74.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है। (PM Modi Foreign Visit Cost 2026) वहीं, जुलाई 2021 से अब तक उनके सभी विदेशी दौरों पर कुल खर्च 550 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस साल नॉर्वे दौरे पर सबसे ज्यादा खर्च

सरकार के अनुसार, 2026 में जिन दौरों का खर्च उपलब्ध है, उनमें मई में हुए प्रधानमंत्री के पांच देशों के दौरे के दौरान नॉर्वे यात्रा पर सबसे अधिक 17.46 करोड़ रुपये खर्च हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2026 के कुछ दौरों का खर्च अभी अस्थायी (प्रोविजनल) है और बिलों के निपटारे के बाद अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। जून में हुई फ्रांस यात्रा का खर्च भी अभी जोड़ा जा रहा है।

पिछले वर्षों में कितना हुआ खर्च?

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर खर्च इस प्रकार रहा है—

  • 2026 (अब तक): 74.58 करोड़ रुपये
  • 2025: 180 करोड़ रुपये से अधिक
  • 2024: 109 करोड़ रुपये
  • 2023: 93 करोड़ रुपये
  • 2022: 55 करोड़ रुपये
  • 2021: 36 करोड़ रुपये

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

विदेश दौरों में हुए 316 समझौते

सरकार ने बताया कि जुलाई 2021 से अब तक प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों के दौरान 316 समझौता ज्ञापनों (MoUs) और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। (PM Modi Foreign Visit Cost 2026) ये समझौते रक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष सहयोग, जलवायु परिवर्तन, संस्कृति, रोजगार और प्रवासन जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे भारत के द्विपक्षीय और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन दौरों के जरिए व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच भारत को 381.8 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ।

Image

Image

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown