आलोक इंडस्ट्रीज को चौथी तिमाही में 500.11 करोड़ रुपये का घाटा

Ads

आलोक इंडस्ट्रीज को चौथी तिमाही में 500.11 करोड़ रुपये का घाटा

  •  
  • Publish Date - April 27, 2021 / 06:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) कपड़ा कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च 2021 को खत्म हुई तिमाही के दौरान उसे 500.11 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ।

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,790.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

आलोक इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 95.04 प्रतिशत बढ़कर 1,478.63 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 758.11 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2020 में ऋण समाधान योजना के तहत 2,052.55 करोड़ रुपये की असाधारण आय दर्ज की।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फरवरी 2020 में कहा था कि वह आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 250 करोड़ रुपये में 37.7 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय