मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप कच्चा तेल का वायदा भाव में तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप कच्चा तेल का वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 69 रुपये की तेजी के साथ 8,132 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 69 रुपये या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,132 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 8,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.31 प्रतिशत बढ़कर 91.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश