मांग घटने से एल्युमिनियम के वायदा भाव घटे

मांग घटने से एल्युमिनियम के वायदा भाव घटे

मांग घटने से एल्युमिनियम के वायदा भाव घटे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 18, 2022 3:31 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 80 पैसे टूटकर 198.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 80 पैसे यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 198.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,060 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में