‘प्राइम डे सेल’ से पहले अमेजन ने की 100 से अधिक ‘फुलफिलमेंट’ केंद्र खोलने की घोषणा
‘प्राइम डे सेल’ से पहले अमेजन ने की 100 से अधिक ‘फुलफिलमेंट’ केंद्र खोलने की घोषणा
मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) ई-कॉमर्स मंच अमेज़न ने देश के प्रमुख शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने और ग्राहकों तक सामान तेजी से पहुंचाने के लिए दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 100 से अधिक विशेष ‘शहरी फुलफिलमेंट केंद्र’ शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह पहल उसकी त्वरित वाणिज्य सेवा ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार का हिस्सा है। कंपनी पहले ही ‘अमेजन नाउ’ को 100 शहरों तक पहुंचाने और 1,000 से अधिक छोटे फुलफिलमेंट केंद्र स्थापित करने की घोषणा कर चुकी है।
बयान के अनुसार, ‘प्राइम डे 2026’ सेल से पहले इन केंद्रों की शुरुआत एक महत्वपूर्ण विस्तार है। इससे ‘अमेज़न नाउ’ पर पहले से उपलब्ध हज़ारों आवश्यक वस्तुओं के मुकाबले ग्राहकों को चार गुना अधिक विकल्प मिलेंगे। ये केंद्र बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई में खोले जाएंगे। अमेजन की वार्षिक चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन सेल ‘प्राइम डे’ 23 जून से शुरू होने वाली है।
भाषा
योगेश अजय
अजय

Facebook


