Narsinghpur Murder Case: रिश्ते हुए शर्मसार, भतीजे ने अपने ही चाचा के साथ कर दिया कांड, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
Narsinghpur Murder Case: दीवार उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा की जान ले ली।
Balaghat Murder Case/Image: IBC24 File
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भतीजे ने की चाचा की हत्या।
- मकान की दीवार बनाने को शुरू हुआ था विवाद।
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Narsinghpur Murder Case: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दीवार उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी पक्ष ने घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में कुछ ही घंटों में पूरा सच सामने आ गया।
क्या है पूरा मामला?
मामला नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा झांसीघाट की, जहां 62 वर्षीय फूल सिंह मेहरा अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि मकान की दीवार बनाने को लेकर उनका अपने भतीजे सोनू मेहरा से विवाद हो गया। बहस के बाद गुस्से में आए सोनू ने कथित तौर पर हथौड़ी उठाई और अपने ही चाचा फूल सिंह के सिर पर वार कर दिया। (Narsinghpur Murder Case) एक वार ने रिश्तों का खून कर दिया और फूल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग ही घायल फूल सिंह को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
कैसे हुआ हत्या का खुलासा
Narsinghpur Murder Case: डॉक्टरों को बताया गया कि वह छत से गिर गए हैं, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान फूल सिंह ने दम तोड़ दिया। फूल सिंह की मौत के बाद मामला संदिग्ध नजर आया। गोटेगांव पुलिस को इसकी जानकारी मिली और पुलिस ने जांच शुरू की, घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो धीरे-धीरे वारदात की परतें खुलने लगीं। (Narsinghpur Murder Case) जांच में सामने आया कि मौत हादसा नहीं बल्कि हमला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरा मामला सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Police Sports Quota Recruitment 2026 : MP के खिलाड़ियों की लग गई लॉटरी! बिना परीक्षा सीधे पुलिस में नौकरी, SI से आरक्षक तक 60 पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकेगा आवेदन
- Doda Chura Smugglers Arrested: प्याज के कट्टों के नीचे छिकापर ले जा रहे थे ये समान, देखते ही उड़े पुलिस के होश, दो लोगों को किया गिरफ्तार
- NSUI Presidents Show Cause Notice: कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के 22 जिला प्रमुखों को प्रदेश अध्यक्ष ने थमाया ‘कारण बताओं नोटिस’.. दिया था इस मुद्दे के खिलाफ प्रदर्शन करने का आदेश लेकिन..

Facebook


