Ujjain Samakota Barrage inauguration: डॉ मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात.. लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत वाले समाकोटा बैराज का किया लोकार्पण, जानें कितने किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
Ujjain Samakota Barrage inauguration: उज्जैन में 200 करोड़ रुपये के समाकोटा बैराज का लोकार्पण, 11 हजार किसान परिवारों को मिलेगा लाभ।
Ujjain Samakota Barrage inauguration || Image- Mahalakshmi Infraprojects Pvt Ltd file
- सीएम मोहन यादव ने समाकोटा बैराज का लोकार्पण किया।
- 18 गांवों के 11 हजार किसान परिवार होंगे लाभान्वित।
- 7,236 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा।
उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समाकोटा बैराज का लोकार्पण किया। (Ujjain Samakota Barrage inauguration) छोटी कालीसिंध नदी पर बने इस बैराज से क्षेत्र के 18 गांवों के 11 हजार से अधिक किसान परिवारों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
समाकोटा बैराज परियोजना की जल भंडारण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है। इस परियोजना के माध्यम से पाइपलाइन आधारित प्रणाली से 7,236 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। इससे नलखेड़ा, पनोड़िया, नीमखेड़ा, घाट्टियाजस्सा, मेलाखेड़ी, खोरियापदमा, खेरला, लसूडियाहाटा, नागपुरा, छज्जूखेड़ी, डेलाखेड़ी, डूंगरखेड़ी, खेड़ामड्डा, कासोन, महिदपुरिया, सोमचीड़ी और झारड़ा सहित कई गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें उच्च शिक्षा विभाग का 4.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉलेज भवन, सेमलिया, महिदपुर रोड और कुंडीखेड़ा में कन्या विद्यालय भवन, मोचीखेड़ा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा झारड़ा क्षेत्र में 13 उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल हैं। (Ujjain Samakota Barrage inauguration) कुल मिलाकर लगभग 207 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।
कांग्रेस पर भी बरसे CM डॉ मोहन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जनता के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन जब सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचता है तो उस पर भी सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने योजना की राशि को लेकर महिलाओं का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन निरस्त होने के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक अनुभवहीन व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंप दी। (Ujjain Samakota Barrage inauguration) यदि कोई वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय रिवर्स में ले जाकर दुर्घटनाग्रस्त कर दे तो उसके लिए स्वयं जवाबदेह होना पड़ता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
करोड़ो की लागत वाले अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महिदपुर क्षेत्र के डोंगला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में डोंगला विश्व स्तर पर विशेष पहचान बनाएगा और समय निर्धारण के क्षेत्र में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ रुपये से अधिक लागत के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
आज महिदपुर, उज्जैन में सामाकोटा बैराज परियोजना के लोकार्पण सहित ₹207 करोड़ से अधिक के 19 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया।
सामाकोटा बैराज से हमारे अन्नदाता किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही जल संरक्षण के कार्य को नई ऊर्जा मिलेगी और… pic.twitter.com/iJFm5uXZA1
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई
अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे
जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा
बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये
भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट

Facebook


