जयपुर में अमेजन ने शुरू की ‘अमेजन नाउ’ सेवा
जयपुर में अमेजन ने शुरू की ‘अमेजन नाउ’ सेवा
जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) अमेजन ने बृहस्पतिवार को जयपुर में अपनी तेज डिलिवरी सेवा ‘अमेजन नाउ’ शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत ग्राहकों को किराना और रोजमर्रा के उपयोग का अन्य सामान कुछ ही मिनट में पहुंचाया जाएगा।
कंपनी ने बयान में कहा कि इस सेवा के तहत किराना, पर्सनल केयर, फैशन, सौंदर्य, घर एवं रसोई के सामान और छोटे उपकरणों सहित विभिन्न श्रेणियों के हजारों उत्पाद उपलब्ध होंगे।
कंपनी के अनुसार, जयपुर में फल-सब्जियों, दूध, ब्रेड, खाद्य तेल, घी, चीनी, नमक, कॉफी और नूडल्स की मांग देखी जा रही है। इसके अलावा ग्राहक प्रीमियम सौंदर्य उत्पाद, ग्रूमिंग उपकरण, बच्चों के खिलौने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी उत्पाद भी मंगा रहे हैं।
अमेजन नाउ इंडिया के निदेशक निशांत सरदाना ने कहा कि अमेजन नाउ ने भारत में सालाना आधार पर एक अरब डॉलर की सकल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और सेवा शुरू होने के बाद से ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हो रहे हैं।
कंपनी के मुताबिक, अमेजन नाउ का विस्तार भारत के 60 से अधिक शहरों और कस्बों में हो चुका है तथा दिवाली तक इसे 100 शहरों तक पहुंचाने की योजना है।
भाषा बाकोलिया
रवि कांत अजय
अजय

Facebook


