मजबूत डॉलर के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत डॉलर के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत डॉलर के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: September 24, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:52 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) मजबूत होते डॉलर तथा कमजोर वैश्विक रुख के कारण निवेशकों का ध्यान बहुमूल्य धातुओं की ओर से हटने क वजह से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 833 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 833 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

चॉइस ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी विश्लेषक (तकनीकी शोध) आमिर मकदा ने कहा, ‘‘मजबूत अमेरिकी डॉलर और बांड प्रतिफल के कारण एमसीएक्स सोना में गिरावट का रुख बना हुआ है।’’

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 17.93 डॉलर या 0.42 प्रतिशत टूटकर 4,300.47 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में