अमेजन सेलर सर्विसेज का घाटा वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 5,849.2 करोड़ रुपये रहा

अमेजन सेलर सर्विसेज का घाटा वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 5,849.2 करोड़ रुपये रहा

अमेजन सेलर सर्विसेज का घाटा वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 5,849.2 करोड़ रुपये रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 24, 2020 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी कंपनी अमेजन की भारतीय इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज का घाटा वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 5,849.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी पंजीयक के पास दी गयी सूचना के अनुसार अमेजन सेलर सर्विसेज को 2018-19 में 5,685.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनियों के बारे में जानकारी देने वाली टोफलर के अनुसार अमेजन सेलर सर्विसेज की आय 2019-20 में इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 43 प्रतिशत बढ़ी है।

सूचना के अनुसार कंपनी उन्नत प्रौद्योगिकी और नये केंद्र (फुलफिलमेंट सेंटर) खोलने में निवेश जारी रखेगी।

भाषा रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में