हिताची एनर्जी इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 294 करोड़ रुपये पर
हिताची एनर्जी इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 294 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) हिताची एनर्जी इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 294.2 करोड़ रुपये रहा।
हिताची एनर्जी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 131.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन राजस्व बढ़कर 2,493.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,478.9 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान, कुल ऑर्डर 5,096.5 करोड़ रुपये के रहे।
हिताची एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. वेणु ने बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का समग्र प्रदर्शन बेहतर रहा…। यह देश और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बदलाव तथा ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े बढ़ते अवसरों के कारण बाजार में मजबूत गति को दर्शाता है।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


