पश्चिम बंगाल में औद्योगिक प्रोत्साहन को रोजगार सृजन से जोड़ने की तैयारी: उद्योग मंत्री

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक प्रोत्साहन को रोजगार सृजन से जोड़ने की तैयारी: उद्योग मंत्री

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक प्रोत्साहन को रोजगार सृजन से जोड़ने की तैयारी: उद्योग मंत्री
Modified Date: August 7, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: August 7, 2026 7:22 pm IST

कोलकाता, सात अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार प्रस्तावित औद्योगिक प्रोत्साहन योजना को निवेश की राशि के बजाय रोजगार सृजन से जोड़ने की तैयारी कर रही है।

नयी औद्योगिक नीति के इस महीने के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है।

रॉय ने उद्योग क्षेत्र के सम्मेलन ‘उत्तरण 2026: बांग्ला, बिल्डिंग द नेक्स्ट ग्रोथ’ को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग को उनके द्वारा सृजित की गईं नौकरियों की संख्या के आधार पर प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रोत्साहनों को निवेश के बजाय रोजगार सृजन से जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।’’

मंत्री ने बताया कि नयी औद्योगिक नीति की घोषणा 15 अगस्त को किए जाने की संभावना है।

राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में औद्योगिक प्रोत्साहनों को फिर से शुरू करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने पुरानी प्रोत्साहन योजना को बंद कर दिया था।

प्रस्तावित नयी औद्योगिक नीति में प्रोत्साहन कार्यक्रम की रूपरेखा तय किए जाने के साथ ही कारोबार सुगमता के उपाय भी शामिल होंगे। इसके तहत मजबूत एकल खिड़की निपटान प्रणाली, जीआईएस आधारित भूमि बैंक और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने वाली अन्य पहलों पर जोर दिया जाएगा।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में