अन्नू प्रोजेक्ट्स आईपीओ को आखिरी दिन 2.93 गुना अभिदान मिला

Ads

अन्नू प्रोजेक्ट्स आईपीओ को आखिरी दिन 2.93 गुना अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 10:20 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 10:20 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कंपनी, अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन कुल मिलाकर 2.93 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 175 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,76,83,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,18,44,491 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.55 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा हिस्से को 2.68 गुना बोली मिली। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.72 गुना अभिदान मिला।

अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ में सिर्फ 1,76,83,000 इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है।

अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आईपीओ से मिलने वाली रकम में से 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, 15 करोड़ रुपये मशीनरी या उपकरण खरीदने जैसे पूंजीगत व्यय के लिए और बाकी रकम सामान्य निगमित कामों के लिए करने की योजना बना रही है।

कंपनी के शेयरों को 2 सितंबर को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण