एंथ्रोपिक ने भारत में एआई सहायक ‘क्लॉड’ का रुपये आधारित मूल्य तय किया

एंथ्रोपिक ने भारत में एआई सहायक 'क्लॉड' का रुपये आधारित मूल्य तय किया

एंथ्रोपिक ने भारत में एआई सहायक ‘क्लॉड’ का रुपये आधारित मूल्य तय किया
Modified Date: July 14, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: July 14, 2026 3:20 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने एआई सहायक ‘क्लॉड’ के लिए रुपये में कीमतें तय करने की घोषणा की है, जिससे देश के उपयोगकर्ताओं के लिए भुगतान प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

एंथ्रोपिक के अधिक उपयोग, क्लॉड कोड और कोवर्क तक पहुंच वाले प्लान ‘क्लॉड प्रो’ की कीमत 2,000 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि उच्च उपयोग सीमा और व्यस्त समय में प्राथमिकता पहुंच वाला ‘मैक्स’ प्लान 11,999 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है।

भारतीय मुद्रा में तय यह मूल्य कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर दिख रहा है और फिलहाल कार्ड भुगतान का विकल्प भी दिया गया है।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, एंथ्रोपिक भारत में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए क्लॉड प्रो, मैक्स और टीम प्लान की कीमतें स्थानीय मुद्रा में तय करने का परीक्षण कर रही है। यह कदम विभिन्न बाजारों में स्थानीय मूल्य निर्धारण लागू करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

भारत क्लॉड के सबसे बड़े उपयोगकर्ता समुदायों में से एक है और कंपनी क्षेत्र में अपने उत्पादों को अधिक सुलभ बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। यह पहल ऐसे समय में आई है जब एंथ्रोपिक और ओपनएआई जैसी वैश्विक एआई कंपनियां भारत पर अपना ध्यान बढ़ा रही हैं।

इस साल फरवरी में एंथ्रोपिक ने बेंगलुरु में अपना कार्यालय खोला था और कई साझेदारियों की घोषणा की थी। बेंगलुरु कार्यालय कंपनी का एशिया में तोक्यो के बाद दूसरा केंद्र है।

एंथ्रोपिक अपने उन्नत एआई मॉडल ‘मिथोस’ को लेकर भी चर्चा में है, जो किसी सॉफ्टवेयर कोड में अज्ञात कमजोरियों की पहचान करने की क्षमता रखता है। हालांकि, इसके संभावित दुरुपयोग को लेकर चिंताएं भी जताई जा रही हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में