एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस ने संभाली कमान

एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस ने संभाली कमान

एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस ने संभाली कमान
Modified Date: September 1, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: September 1, 2026 7:44 pm IST

न्यूयॉर्क, एक सितंबर (एपी) अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन टर्नस ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही कंपनी के बाजार मूल्य को 4.6 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने वाले टिम कुक का 15 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया।

टर्नस के सामने ऐसे समय एप्पल का नेतृत्व करने की चुनौती है जब कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। कंपनी एआई के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गई है और आईफोन में नए फीचर देने के करीब दो साल पुराने वादे को पूरा करने में उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, कंपनी ने इस साल अपने आईफोन उत्पादों में सहायक ‘सिरी’ समेत एआई से जुड़े कई नए सुधार पेश किए हैं।

टर्नस को एआई की दौड़ में एप्पल को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के साथ आपूर्ति श्रृंखला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंधों जैसे मुद्दों से भी निपटना होगा।

कुक ने एशिया में एप्पल की व्यापक विनिर्माण आपूर्ति शृंखला से जुड़े व्यापार और शुल्क संबंधी चुनौतियों के दौरान ट्रंप के साथ संबंध मजबूत किए थे। सीईओ पद से हटने के बाद कुक कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

टर्नस ने कुक के कार्यकाल में एप्पल वॉच, एयरपॉड्स और एप्पल विजन प्रो जैसे प्रमुख उत्पादों पर काम किया है। अगले सप्ताह वह कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल मुख्यालय में नए आईफोन की पेशकश संबंधी कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

एपी प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में