अरुणाचल सरकार ने महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया
अरुणाचल सरकार ने महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया
ईटानगर, छह मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को सेवारत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इससे यह दर मूल वेतन/पेंशन के 60 प्रतिशत हो गयी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि डीए और डीआर में वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) अरुणाचल प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों पर लागू होगी।
यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि संबंधी केंद्र के निर्णय के बाद हुई है।
भाषा
शुभम रमण
रमण

Facebook


