शह मात The Big Debate: एक मुद्दा.. 10 सवाल.. सड़के क्या इतनी बेहाल? सड़क की दुर्दशा पर गर्म हुआ सदन, सड़कों के मेनटेंस पर क्यों बरती जाती है कोताही?
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Day 3: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Day 3/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन था।
- तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा।
- कई विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में भी सड़क की दुर्दशा पर मंत्री विजय शर्मा से सवाल करते हुए आश्वासन मांगा।
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन, प्रश्नकाल के दौरान, प्रदेश की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा। लुण्ड्रा से बीजेपी विधायक प्रबोध मिंज ने उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना वाली सड़कों के खस्ता हाल होने पर सवाल दागा, पूछा कि बजट में नई सड़क का ऐलान नहीं हुआ, सड़कें सभी खराब हैं जबकि मरम्मत के लिए केवल एक का प्रावधान किया। विधायक प्रबोध मिंज का सवाल और चिंता सुनते ही सदन में मौजूद सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में भी सड़क की दुर्दशा पर मंत्री विजय शर्मा से सवाल करते हुए आश्वासन मांगा। बड़ी बात ये कि सभी के सवालों को टालने के बजाय मंत्री विजय शर्मा ने एक-एक कर सभी को जवाब दिया। समाधान का भरोसा दिलाया, जिसपर विधानसभा अध्यक्ष उनकी तारीफ किए बिना ना रह सके।
इसके अलावा भी सदन में कई मुद्दों की गूंज रही, जिसमें- अमानक दवाओं पर सवाल,नकटी मामले पर हंगामा, (CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026) ध्यानाकर्षण में बाघों के शिकार पर बहस गरमाई।
CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: आजादी के 75 साल बाद छत्तीसगढ़ बनने के 26 साल बाद भी अगर सड़कों को लेकर ये हाल हो कि एक का जिक्र छिड़ने पर सदन में माननीय वैसी ही दर्जनों अनसुलझी शिकायतों पर फिक्रमंद नजर आए। सवाल है कि आखिर नियम-शर्तों-गुणवत्ता के मुताबिक सड़कों का निर्माण क्यों नहीं होता? सवाल ये भी कि क्या इतने सालों बाद भी विकास की मूलभूत जरूरत,जनता की बड़ी समस्या…सड़क…प्राथमिकता में नहीं है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘हिंदुत्व’ से यारी.. इसलिए कांग्रेस हारी? फूल सिंह बरैया ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, क्या विधायक का बयान हिंदू वोटर्स को आएगा रास?
- Rampur Jauhar University Illegal Buildings Demolition : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन! 38 इमारतें होंगी ध्वस्त, प्रशासन ने इस वजह से जारी किया आदेश
- Puri Rath Yatra Reliance Foundation Seva Campaign : पुरी रथयात्रा में अनंत अंबानी का सेवा अभियान! 20 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी से लेकर पुलिस सहायता तक की व्यवस्था

Facebook


