Vande Bharat: NDA के साथ शरद, ‘मिशन 360’ का ब्लूप्रिंट, सुप्रिया सुले के फैसले ने किया सबको हैरान, क्या भाजपा का साथ देकर पार्टी को बचा रहे पवार?
Parliament Monsoon Session 2026: सुप्रिया सुले ने संसद के मॉनसून सत्र में 131वें संविधान संशोधन बिल का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।
Parliament Monsoon Session 2026/Image Credit: X Handle
- शरद पवार ने एक बार फिर से अपने फैसले से चौंका दिया है।
- सुप्रिया सुले ने संसद के मॉनसून सत्र में 131वें संविधान संशोधन बिल का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।
- इस बिल के पास होने पर लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 850 हो जाएगी।
Parliament Monsoon Session 2026: नई दिल्ली: शरद पवार ने एक बार फिर से अपने फैसले से चौंका दिया है। NCP (शरद गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने संसद के मॉनसून सत्र में सरकार की तरफ लाए जाने वाले 131वें संविधान संशोधन बिल का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।
इस बिल के पास होने पर लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 850 हो जाएगी। बीजेपी की मदद कर, शरद पवार ने न सिर्फ पार्टी में पड़ने वाली टूट को रोका है (Parliament Monsoon Session 2026) बल्कि दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक उनके सांसदों और विधायकों की शक्ति बढ़ गई है।
Parliament Monsoon Session 2026: दरअसल लोकसभा परिसीमन 2026 विधेयक में सदन की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर लगभग 850 तक करने और 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के लिए 1/3 यानी 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पिछले सत्र में विपक्षी एकता में सामने ऐसा नहीं कर पाई थी। शरद पवार के बदले स्टैंड ने जहां इंडिया अलांयस को बड़ा झटका दिया है तो वहीं एनडीए को बड़ी राहत दे दी है। अब यह तय माना जा रहा है कि संसद के अगले सत्र में सरकार इस अहम बिल पर दोनों सदनों की मुहर लगवा लेगी। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में डीएमके अपना रुख कर सकती है। अभी एनडीए के पास 319 सांसदों का समर्थन है। डीएमके और शरद पवार के सांसदों को जोड़कर यह आंकड़ा 349 हो जाएगा। एनडीए सरकार को कुल 360 सांसदों की जरूरत है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: एक मुद्दा.. 10 सवाल.. सड़के क्या इतनी बेहाल? सड़क की दुर्दशा पर गर्म हुआ सदन, सड़कों के मेनटेंस पर क्यों बरती जाती है कोताही?
- शह मात The Big Debate: ‘हिंदुत्व’ से यारी.. इसलिए कांग्रेस हारी? फूल सिंह बरैया ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, क्या विधायक का बयान हिंदू वोटर्स को आएगा रास?
- Rampur Jauhar University Illegal Buildings Demolition : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन! 38 इमारतें होंगी ध्वस्त, प्रशासन ने इस वजह से जारी किया आदेश

Facebook


