अरुणाचल का जीएसडीपी इस वित्त वर्ष में 50,651 करोड़ रुपये होने का अनुमानः उप मुख्यमंत्री
अरुणाचल का जीएसडीपी इस वित्त वर्ष में 50,651 करोड़ रुपये होने का अनुमानः उप मुख्यमंत्री
ईटानगर, तीन अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने शुक्रवार को कहा कि मजबूत आर्थिक वृद्धि का गवाह बन रहे राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 50,651 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है।
मीन ने कहा कि यह मजबूत राजकोषीय प्रबंधन और प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर विकास को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 में अरुणाचल का जीएसडीपी 41,314 करोड़ रुपये रहा।
वित्त, योजना और निवेश विभागों का प्रभार संभालने वाले मीन ने कहा कि जीएसडीपी में लगातार वृद्धि राज्य की बेहतर होती आर्थिक बुनियादी स्थितियों और इसकी विकास नीतियों की प्रभावशीलता को रेखांकित करती है।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘राज्य का जीएसडीपी मजबूत और निरंतर वृद्धि पथ को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 41,314 करोड़ रुपये था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के लिए जीएसडीपी बढ़कर 50,651 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।’
भाषा सुमित प्रेम
प्रेम

Facebook


