Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रचा इतिहास, मात्र इतने दिन में कर ली 1,500 करोड़ रुपए की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के दो सप्ताह में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रचा इतिहास, मात्र इतने दिन में कर ली 1,500 करोड़ रुपए की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection/image source: IBC24

Modified Date: April 3, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: April 3, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास।
  • फिल्म ने रिलीज के दो हफ़्तों में की 1500 करोड़ की कमाई।
  • विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने  यह जानकारी दी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विश्वभर में 1,501 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे रिलीज के 15 दिनों के भीतर ही यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसे जियो स्टूडियोज तथा बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है।

धुरंधर: द रिवेंज ने अपने नाम किए रिकॉर्ड

फिल्म ने हिंदी सिनेमा की शुरुआती स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ-साथ पहले और (Dhurandhar 2 Box Office Collection) दूसरे सप्ताह में सर्वाधिक कारोबार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने शुरुआती सप्ताहांत में सर्वाधिक कमाई करने और सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की है।

धुरंधर: द रिवेंज का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection: विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां इसने पहले दो सप्ताह में 367 करोड़ रुपये की कमाई की। इस उपलब्धि के साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,134 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है, (Dhurandhar 2 Box Office Collection) ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.