Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha: ‘समोसे का नहीं, देश के बड़े मुद्दे संसद में उठाये जाए’.. राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का निशाना, कहा, ‘आप नहीं पूछते PM और BJP से सवाल’
Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में विवाद गहराया, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर पीएम और बीजेपी से सवाल न करने का आरोप लगाया।
Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha || Image- ANI News File
- राघव चड्ढा पर AAP ने की कार्रवाई
- सौरभ भारद्वाज का राघव पर बड़ा हमला
- पीएम और बीजेपी पर चुप रहने के आरोप
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पर क़तर दिए गए हैं। उन्हें उच्च सदन के लिए पार्टी के उपनेता के पद से हटाते हुए उनके सदन में बोलने और सवाल पूछने पर भी रोक लगा दी गई है। इससे जुड़ा औपचारिक खत आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा के सचिवालय को भेज दिया गया है। (Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha) राघव चड्ढा पर हुई इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर बवाल मचा हुआ है। खुद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए पार्टी के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि, वह डरे नहीं है और वह पूरी ताकत से लौटकर आएंगे।
क्या कहा राघव चड्ढा ने?
राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए। भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा। मैं तो जब बात करता हूं, जनता के मुद्दे पर बात करता हूं, आम आदमी की बात करता हूं।’
राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने तो एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात रखी। ब्लिंकिट-जोमैटो राइडर्स की बात रखी। मैंने टोल प्लाजा लूट से बैंक चार्जेस लूट की बात रखी।
वीडियो संदेश में राघव चड्ढा ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जब-जब मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैंने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए। हो सकता है कि मैं ऐसे मुद्दे उठाता हूं, जिन पर आमतौर पर बात नहीं होती। लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?’ चड्ढा ने कहा कि उन्हें खामोश किया गया है, वे हारे नहीं हैं।
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
सौरभ भारद्वाज ने पूछा, ‘पीएम और भाजपा के खिलाफ क्यों नहीं बोलते?’
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस पर वीडियो जारी करते हुए राघव चड्ढा के खिलाफ हुई कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, हम सभी केजरीवाल के सिपाही है। (Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha) इन दिनों देश के भीतर कई बड़े मुद्दे है। भारद्वाज ने कहा कि, इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि, सदन के भीतर कोई अपना सॉफ्ट पीआर तैयार कर रहा है।
‘पीएम और भाजपा से सवाल नहीं’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, पिछले कुछ अरसे से देखा गया है कि, आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से सवाल नहीं किये है। विपक्ष जब किसी मुद्दे पर सदन का बहिष्कार करता है तो आप वॉकआउट नहीं करते। आप पंजाब से चुने गए है और आपको पंजाब के आम लोगों के मुद्दे संसद में उठाने चाहिए। लेकिन आप घबराते है। एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर सीईसी के खिलाफ जब प्रस्ताव लाया गया तो उसमें भी आप ने हस्ताक्षर नहीं किये। आखिर ऐसे डर के राजनीति कैसे की जाएगी?
सौरभ भारद्वाज ने राघव को याद दिलाया कि, पिछले दिनों गुजरात में आम आदमी पार्टी के 160 कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे किये गए, लेकिन आप इस पर भी मौन थे। जब मुख्यमंत्री रहते हुए अरविन्द केजरीवाल को एक झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब भी आप देश में नहीं थे, आप कही जाकर छिप गए। देश के असली मुद्दे हमें निडरता और साहस से उठाने पड़ेंगे।
Just saw ur video Raghav bhai.
I just want to say – “जो डर गया, समझो मर गया” pic.twitter.com/cgXN9cI4aG— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 3, 2026
आतिशी ने भी साधा निशाना
सौरभ भारद्वाज की तरह ही दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने भी राघव चड्ढा के खिलाफ एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो? (Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha) आप मोदी से सवाल उठाने से इतना डरते क्यों हैं? आज हमारी आंखों के सामने इलेक्शन कमीशन का मिसयूज़ करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है, लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।”
आतिशी का कहना है कि जब इलेक्शन कमीशन के विरोध में साइन करने की बात आई तो राघव चड्ढा ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, “क्या आपने एक बार भी संसद में इन मुद्दों पर सवाल उठाया?” आतिशी ने आरोप लगाया कि ‘एलपीजी मुद्दे’ पर जब राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए कहा गया तब वह चुप रहे। उन्होंने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल जी गिरफ़्तार हुए तब हम सब सड़कों पर खड़े होकर लड़ रहे थे। आप (राघव चड्ढा) तब लंदन में थे। लेकिन आज मेरे मन में भी सवाल आ रहा है कि क्या आप डर कर लंदन भाग गए। ”
राघव चढ्ढा जी से मेरे कुछ सवाल . pic.twitter.com/NNMyXYXijs
— Atishi (@AtishiAAP) April 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

Facebook


